पुलिस मुख्यालय जिलों से ले रहा पल-पल की जानकारी

रांची। ईडी के एक्शन के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय जिलों से पल-पल की जानकारी ले रहा है। विधि व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर पुलिस मुख्यालय सतर्कता बरत रहा है। साथ ही जिलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी जैसे अन्य केन्द्रीय ब्यूरो के कार्यालयों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बलों को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
रोड जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में पालीवार डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई है। जोनल आईजी को निगरानी रखने और पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में सूचना देने के लिए कहा गया है। राज्य के सभी थानों को अपने जिलों के कन्ट्रोल रूम से संपर्क के लिए कहा गया है।
पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में प्रत्येक एक-एक घंटे स्थिति की जानकारी मांगी गई है। रेंज के आईडी और डीआईजी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। वर्तमान में देवघर एसपी का पद रिक्त रहने के कारण चंदन कुमार झा प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि ईडी की कार्रवाई के विरोध में लोहरदगा, रामगढ़, दुमका और बोकारो में स्थिति बिगड़ने की संभावना है। खुफिया विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
ईडी की कार्रवाई की सूचना प्राप्त होती है तो सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता सबसे पहले इन जिलों में धरना प्रदर्शन करेंगे। बस आदि से कार्यकर्ताओं का सैलाब राजभवन के घेराव के लिए रांची पहुंच सकता है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला सुरक्षात्मक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षण शाखाओं से 200-200 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती पुलिस मुख्यालय स्तर से की गई है।

This post has already been read 2273 times!

Sharing this

Related posts