रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा स्थित संतोष लाइन होटल में छापामारी कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। मामले में होटल संचालक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई।
This post has already been read 1398 times!