जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान खड़ी कारमारा क्षेत्र की नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी।
This post has already been read 11016 times!