पर्यावरण मित्र समूह ने कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में पौधारोपण किया

Ranchi: आज पर्यावरण मित्र समूह ने कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में पौधारोपण किया और पहले से लगाये गए पौधों की साफ सफाई, सिंचाई एवं विखरे जालियों को दुरुस्त किया। कुछ कमजोर हो गए पौधों को हटाकर उसके जगह पे दूसरे तंदुरुस्त पौधे लगाए। उसके बाद पर्यावरण मित्र के एक सदस्य चंदन वर्मा के दिवंगत पिता के याद में खटंगा बस्ती के उनके आवास पर एक आम का पौधा लगाया गया। विदित हो कि पर्यावरण मित्र समूह, रांची झारखण्ड, प्रत्येक रविवार एवं छुट्टी के दिन रांची और आसपास पौधारोपण कर उसे सुरक्षित करता है औए पर्यावरण संरक्षण के लिए और लोगों से से भी सहयोग के लिए आह्वान करता है। और यह भी अपील करता है कि यदि कोई भी व्यक्ति यदि अपने दिवंगत हो गए प्रियजन की याद में पौधा लगाना चाहते हैं तो पर्यावरण मित्र समूह को बताएं, हमलोग उनके दिवंगत की याद में पौधा लगाने में मदद करेंगे। प्रत्येक विशेष ओकेजन और समारोह में पोधा गिफ्ट करने और पौधा लगाने का अपील पर्यावरण मित्र करता है। आज के पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से नंदकिशोर राम, राकेश कुमार सिंह, देवराज गांगुली, विश्वजीत गोप, चंदन वर्मा और इंदल पासवान ने सक्रिय भूमिका निभाई।

This post has already been read 2081 times!

Sharing this

Related posts