देवघर से पूजा कर बासुकीनाथ जा रही वैन और ट्रक में टक्कर, 4 की मौत, 15 लोग घायल

रांची। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर में वैन में सवार तीन महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गये। इलाज के लिए घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सुकदेव मंडल की पत्नी मंजुला देवी (45), बेटा नारायण मंडल (40), और बहू (नारायण मंडल की पत्नी) ललिता देवी (35) और कामेश्वर मंडल की पत्नी कारी देवी (35) शामिल हैं। देवघर सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों ने बताया कि कारी देवी को छोड़कर सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। पिकअप वैन में सवार सभी लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। ये सभी लोग देवघर बाबा मंदिर से पूजा कर बासुकीनाथ जा रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर के पास ये हादसा हुआ। घायलों में गोविंद मंडल के पुत्र लक्ष्मण मंडल (55), अर्जुन मंडली की पत्नी रामभली (50), रामधनी दास की पत्नी प्रमिला देवी (40), स्व. ओंकार मंडल के बेटे गणेश मंडल (36), बिंदेश्वरी मंडल (60), विनोद मंडल (30), बबलू मंडल (20), घनशयाम मंडल (25), नंदकिशोर मंडल (60), संजय मंडल (22), मिथुन मंडल (19), शंकर मंडल (50), देवनारायण मंडल (65), उपेंद्र मंडल (53) शामिल हैं। सभी लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के गंगारहि गांव के रहने वाले हैं।

This post has already been read 8271 times!

Sharing this

Related posts