डीएवी हेहल,राँची में डीएवी स्पोर्ट्स-2023 क्लस्टर-V खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

आज दिनांक 03.12.2023 को डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में क्लस्टर लेवल डीएवी स्पोर्ट्स 2023 अंडर 14,17,19 बालक एवं बालिका वर्ग की बॉलीबॉल,बास्केटबॉल, हैंडबॉल,कबड्डी एवं खो-खो जैसी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
जिसके मुख्यातिथि क्लस्टर इंचार्ज श्री एम के सिन्हा सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन-बी थे।
मुख्यातिथि का स्वागत एन.सी.सी. के कैडिड्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।प्राचार्य सह कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री एस के मिश्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत सैपलिंग देकर किया।उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारे लिए परम सौभग्य की बात है कि हमारे बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए
सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम के सिन्हा जी उपस्थित हैं।उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुआ कहा कि सभी खिलाड़ी खेलों को खेल भावना से ही खेलें।खेल हमें अनुशासित बनाए रखने की सीख देते हैं,जब हम अनुशासन की डोर से बन्धे रहते हैं,तभी हम जीवन में सफलताओं को प्राप्त करते हैं।उन्होंने शारीरिक  एवं मानसिकरूप से स्वस्थ रहने का मूलमंत्र खेलों को ही बताया।
मुख्यातिथि श्री एम के सिन्हा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीएवी स्पोर्ट्स खेलों का महाकुंभ है।जीवन में अगर आगे बढ़ना है तो प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना भी आवश्यक है।खेलों को हम जीवन का अहम हिस्सा बनाकर केवल स्वदेश में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में यश-कीर्ति और ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।खेलों में विजयी होना जितना आवश्यक है उतना ही महत्वपूर्ण इनमें शामिल होना भी है।
प्रतिस्पर्धाओं के प्रारंभ होने से पहले सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।इस प्रतियोगिता में डीएवी झारखण्ड ज़ोन-बी के दस विद्यालयों के लगभग 645 खिलाड़ी बालक एवं बालिकाएं भाग ले रहे हैं।क्लस्टर लेवल की विजयी टीमें आगे ज़ोनल में खेलेंगी तदुपरांत डीएवी नेशनल में भाग ले सकेंगी।
आज खेले गए खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं-
कबड्डी बालक वर्ग
अंडर-14 डीएवी अनन्दस्वामी स्कूल ने डीएवी हेहल को हराया
अंडर-17 डीएवी कपिलदेव ने डीएवी हेहल को हराया
कबड्डी बालिका वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी कपिलदेव को हराया
अंडर-17डीएवी लोहरदगा ने डीएवी कपिलदेव को हराया
अंडर-19 डीएवी हेहल विजेता घोषित
खो-खो बालक वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी गढ़वा को हराया
खो-खो बालिका वर्ग
अंडर-14 डीएवी हेहल ने डीएवी गढ़वा को हराया
बास्केटबॉल बालक वर्ग
अंडर-19 डीएवी कपिलदेव विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता घोषित।
बास्केटबॉल बालिका वर्ग
अंडर-19 डीएवी कपिलदेव विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता
वॉलीबॉल बालक वर्ग
अंडर-17 डीएवी हेहल ने कपिलदेव को हराया
अंडर-19 डीएवी खूँटी विजेता एवं डीएवी हेहल उप विजेता
वॉलीबॉल बालिका वर्ग
अंडर-19 डीएवी हेहल विजेता घोषित किया गया
इनकी रही विशेष उपस्थिति
श्री जी पी झा, प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल,लोहरदगा, श्री प्रभात कुमार,टीचर इंचार्ज डीएवी पब्लिक स्कूल,लातेहार,विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री ए के अमरेश,श्री एन के दूबे,श्री बी एन राय, श्री जितेंद्र कुमार, श्री सुनील सिंह,श्री एस के महापात्रा,श्री बनवारी साहू, श्री तारकेश्वर कुमार,श्री संजय मण्डल, श्री एस एम अज़ीम, श्री प्रोलॉय करमाकर,श्री अमर तिवारी,श्री इंद्रजीत दत्ता,श्री सोहन राणा एवं श्री एस डे,श्रीमती अनुराधा सिंह,श्रीमती अनुपमा रानी, श्रीमती अजंता कुमारी, श्रीमती शालनि प्रसाद,श्रीमती मुक्ति सरकार ,श्रीमती किरण सिंह,श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती महज़बीन खानमआदि।

This post has already been read 2273 times!

Sharing this

Related posts