रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने की घोषणा की। इस सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें हुईं। इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट और वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पारित किया गया।
This post has already been read 7550 times!