झारखंड वापसी पर स्वर्ण विजेता का खिलाड़ियों का भव्य स्वागत।

Ranchi: भूटान में आयोजित भारत–भूटान पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव और असुंता टोप्पो का स्वदेश वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में ढोल बाजा के साथ स्वागत किया गया।
भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रोत्साहन से झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल हमारे रहा और स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका रही। सनोज महतो ने उम्मीद जताई कि सरकार का सहयोग मिलता रहेगा और वे भविष्य में बड़े देशों को भी आगे भी अपने बेहतर प्रदर्शन से मात देंगे।
झारखंड पारा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि आज भी राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुविधा काफी सीमित हैं। खिलाड़ी न्यूनतम सुविधाओं के बीच अभ्यास करते हैं। यह तो खिलाड़ियों, कोच और पारा थ्रो बाल संघ का अपने देश के लिए कुछ कर के दिखाने का जज्बा है जो उन्हें बुलंदी तक ले जा रहा है।

This post has already been read 2913 times!

Sharing this

Related posts