झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ,एव प्रदेश वैश्य महासम्मेलन ने हरि नारायण साहु जी के ऊपर जानलेवा हमला की न्यायिक जांच कर फरार हमलावर संतोष उपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग की है।


रांची 1 नवंबर 2023 झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एवम प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के पूर्व वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहु ने बताया की हरी केटरर के संचालक हरी नारायण साहु उर्फ मोहन प्रसाद साहु जो पिस्कामोड लक्ष्मी नगर में रहते हैं और केटरर का काम करते हैं। दिनाक 31अक्टूबर को पूर्वाह्न 10: 30 बजे हरी नारायण साहु जी पिता जगलाल साहु अपने दैनिक कार्य पर निकलने के लिए अपने चार पहिया वाहन पर बैठ रहे थे अपने गाड़ी से आगे लगी मोटर साइकिल को हटाने के लिए कहने पर उसी समय उनके पड़ोस के संतोष उपाध्याय पिता ललन उपाध्याय ने रॉड से अनेकों बार माथा पर जानलेवा हमला किया, गले में लगे सोना के चेन, पाकेट से नगद 7000/हजार रूपए एक महिला के सहयोग से मिलकर पैंट के पॉकेट से निकाल लिया। माथा में रॉड से लगने से खून से लत पथ हरिनारायण साहु जी पहले पंडरा ओपी पुलिस के अपनी जान की रक्षा की मांग पर गए जहां से उन्हें पंडरा ओपी पुलिस ने रांची सदर अस्पताल में ईलाज कराने पर पांच टाका लगा है काफ़ी खून बहने से उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है, पहले भी दिनाक 7अक्टूबर को इन पड़ोसी लोगो ने हरिनारायण साहु जी के ऊपर कातिलाना अंदाज से हमला किया था। प्रदेश शौंडिक संघ, वैश्य महासम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सघर्ष मोर्चा ने कातिलाना हमला करने वाले संतोष उपाध्याय एवं इस कांड में शामिल महिला की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।हरिनारायण साहु जी हरि केटरर फार्म के नाम से कार्य करते हैं बराबर देर रात काम कर घर वापस आते हैं। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के संरक्षक कुमुद प्रसाद साहु उर्फ मंटू बाबू,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु प्रदेश महामंत्री उमेश साहु प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल साहु, प्रदेश कार्यसमीति सदस्य उदय साहु, रमन साहु, रुपेश साहु, कुणाल कुमार बंटी, शैलेंद्र कुमार, सतीश गुप्ता, अजीत साहु,मनोज कुमार साहु, उपेन साहु, राजन साहु, ओम प्रकाश गुप्ता,मिथिलेश साहु, मुकेश साहु, अरुणदेव कुमार, कृष्णा मुरारी साहु, राजेश साहु, राधेश्याम साहु,के साथ ही पूरे प्रदेश के अनेक संगठन के लोगों ने इस कांड की घोर निंदा करते हुए स्थानीय प्रशासन से अपराधी संतोष उपाध्याय एवं कांड में उनके साथ शामिल सहयोगी महीला की जल्द गिरफ्तारी करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रदेश संगठन के पदाधिकारीगण का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द राज्य के पुलिस महानिदेशक, वरीय पुलिस अधिक्षक, एवं नगर पुलीस अधिक्षक से भेट कर न्याय की गुहार लगाएगी।

This post has already been read 1793 times!

Sharing this

Related posts