झारखंड कुरमी महासभा डाड़ी प्रखंड की हुई बैठक

गिद्दी। झारखंड कुरमी महासभा डाडी प्रखंड की एक बैठक लाल मोहन उच्च विद्यालय खपिया में आयोजित की गई।जिसमे आगामी 24 फ़रवरी को उच्च विद्यालय खपिया में कुरमी मिलन समारोह सह वनभोज करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने समाज से दहेज जैसी कुरीति हटाने के लिए सामुहिक विवाह करने पर जोड़ दिया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने पर भी बल दिया।श्री महतो ने कहा कि कुरमी मिलन समारोह सह वनभोज करने का यही उद्देश्य है ।ताकि अपने लोगों को अपनी विचारों से अवगत कराते हुए एक सूत्र में पिरोने का काम किया जाए।बैठक की अध्यक्षता बिहारी महतो ने की।जबकि संचालन रविन्द्र महतो ने किया।इस बैठक में कुमेश्वर महतो, मुंशी महतो, तुलसी महतो ,युगेश महतो, रामनरेश महतो, लालधन महतो, जीवलाल महतो, भुनेश्वर महतो ,जयलाल महतो, चंदेश्वर महतो, रबिता देवी ,अनीता देवी, हेमन्ती देवी, बांधनी देवी, चिंता देवी, सुजाता देवी, सुमन देवी आदि लोग मौजूद थें।

This post has already been read 7016 times!

Sharing this

Related posts