रांची। पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे एक कर्मठ, ईमानदार, जुझारू और जन नेता थे। उनकी कमी हर किसी को खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। मालूम हो कि पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का मंगलवार सुबह 6:42 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वह 88 साल के थे।
This post has already been read 9255 times!