जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का भूमि पूजन पहानो के द्वारा

आज दिनांक 29/12/23 को केंद्रीय सरना समिति के द्वारा आगमी 3 जनवरी 2024 से 5 जनवरी 2024 तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसी को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम कचहरी रोड रांची में मुख्य पाहन जगलाल पहान की अगुवाई में पहनो के द्वारा सोसो पड़ा कर अपने तमाम ईस्ट बोंगाओ से एवं हड़म बुढ़ा बुढ़ियो से देवी देवताओं एवं पूर्ववजो से अर्जि बिनती कर फुटबॉल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हो इसकी बिनती की गई। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता 3 जनवरी 2024 को जयपाल सिंह मुंडा की जंयती शुभ अवसर के दिन फुटबॉल मैच का शुभारंभ होगा। 3 जनवरी 2024 का दिन झारखंड के आदिवासी मुलवासी के लिए ऐतिहासिक दिन है।झारखंड के आदिवासी मुलवासी के लिए 3 जनवरी 2024 का दिन झारखंड के आदिवासी मुलवासी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, मुख्य पहान श्री जगलाल पहान, अशोक उरांव, जगरनाथ तिर्की, शिवधन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, विसवास उरांव,पुनीत कुजूर, डब्लू उरांव, सुरेंद्र लिंडा, मुन्ना लकड़ा,राजू पहान,सुकरा पहान,जैना पहान, मुकेश मुंडा, आनंद पहान, गुड्डू पहान (खेल प्रभारी) मंगल मिंज, सरोज नाथ महतो आदि उपस्थित थे

This post has already been read 1345 times!

Sharing this

Related posts