जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे महेंद्र सिंह धोनी

रांची। उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा।
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेंद्र सिंह धोनी सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशने वाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। खेल प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने कहा कि खेल के भगवान जयपाल सिंह मुंडा के नाम से खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। साथ ही समाज में गौरवशाली सम्मान स्थान खिलाड़ियों को मिले यह हमारा उद्देश्य है।

This post has already been read 4129 times!

Sharing this

Related posts