छात्र हित में चांसलर पोर्टल पुनः खोले विश्वविद्यालय : आजसू

Ranchi: बृहस्पतिवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष श्री सुदेश कुमार साहू से मुलाकात कर उनसे यूजी सत्र 23–27 मे रिक्त सीटों के लिए चांसलर पोर्टल पुनः खोलने की मांग की रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहां के बिना सूचना दिए हुए अचानक से चांसलर पोर्टल बंद करना कहीं से भी उचित निर्णय नहीं है जबकि विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालय के कई विभागों में बहुत मात्रा में सीट खाली पड़ी हुई है ।
आगे श्री शुक्ल ने कहा की अगर इस मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विचार कर छात्र-छात्राओं के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्र हित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
वही मौके पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार साहू ने कहा की रांची विश्वविद्यालय में चांसलर पोर्टल के माध्यम से 50000 फॉर्म भरे गए थे और अभी तक 30000 एडमिशन हुए श्री सुदेश साहू ने कहा की इस मामले पर कुलपति महोदय से विचार विमर्श करके छात्र छात्राओं के हित में जो भी उचित निर्णय होगा वह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय वरिय उपाध्यक्ष दीपक दुबे, राहुल कुमार, मारवाड़ी महाविद्यालय अध्यक्ष विशाल कुमार यादव के अलावा कई सदस्य मौजूद थे।

This post has already been read 5541 times!

Sharing this

Related posts