Ranchi: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2024 की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, निदेशक आइटीडीए, श्री संजय कुमार भगत, निदेशक डी.आर.डी.ए., श्री सुदर्शन मुर्मू, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, श्री अखिलेश कुमार , एल.आर.डी.सी. रांची, श्री मुकेश कुमार , जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, श्री प्रदीप भगत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता रांची, डॉ सुदेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची, समादेष्टा, जे. ए. पी.-1 डोरंडा/समादेष्टा, जे.ए.पी.-2 टाटीसिलवे रांची, समादेष्टा सी.आई.एस.एफ., एच.ई. सी., जिला समादेष्टा, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी रांची, अग्निश्मन पदाधिकारी रांची, कमांडिंग ऑफिसर एन. सी. सी. रांची, सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी और सफल संचलान को लेकर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को आगन्तुकों के लिए मैदान के दोनों ओर वाटरप्रूफ पण्डाल/गैलरी/कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण एवं बैरिकेटिंग, स्टेज एवं साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
This post has already been read 223 times!