कोंग्रेस का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सम्मान समारोह सह वनभोज का आयोजन बुढ़मू सपन्न

बुढ़मू। बुढ़मू प्रखंड अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा आयोजित वन भोज सह  कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन 28 जनवरी सोमवार को बालिका विद्यालय चकमे में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में किया गया । उक्त मंच का अध्यक्षता विनोद कुमार मुंडा जबकि संचालन जाकीर अंसारी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और विशिष्ट अतिथि केदार पासवान,झारखंड कॉंग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में  बुढ़मू प्रखंड के  14 पंचायत से सैकड़ों कांग्रेसी  कार्यकर्ता  महिला और पुरुष शामिल हुए। मौके पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मोदी सरकार और रघुवर झारखंड सरकार पूंजीपतियों का सरकार है। इस सरकार में काम दिखाकर 50 प्रतिशत कमिशन ठेकेदारों से वसूल रही है। ऐसी कई बातों को संबोधन में कहते हुए। सरकार के कुछ उपलब्धि पर धन्यवाद दिया। लेकिन इसको भी विपक्ष के दबाव से होने की बात कहा। वहीं प्रदेश कोंग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने शायराना अंदाज में  बोलते हुए कहा कि आज हम जिनके दौर में है। ये सियासत की रवादारी तो खूब समझते है ।रोजा रखते नहीं अफ्तारी मगर खूब समझते है। ये भाजपा सरकार दिखावे की सरकार है।लूट की सरकार है।कार्यकर्ताओ से कहा कि पार्टी को मजबूत करो,और भाजपा भगाओ देश बचाओ। भाजपा को हटाना है। ये लूट का सरकार है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है किया आप सभी एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव में अभी से लग जाए।इसके अलावे  कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के गण्यमान कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष महावीर लोहरा, सदन साहु, जाकिर अंसारी, रामविलास करमाली, मंटू जी,एस सी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,केदार पासवान,एस सी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी विजय राम,कांके विधानसभा प्रभारी सुरेश कुमार बैठा,नरेंद्र सिंह,गौरी मलिक, अनिता सिन्हा, उमा पाण्डेय, सज्जाद अहमद अंसारी, किशोर नायक,सुनील सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहित खान, सदाम, मुश्ताक अंसारी, महमूद अंसारी, शमीम अंसारी बड़ेहार , विजय लोहरा, शाहवीर लोहरा, वीक्की लोहरा आदि कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज को सफल बनाया।

This post has already been read 10589 times!

Sharing this

Related posts