कैंसर से पीड़ित गरीब मरीज को युवा दस्तक ओरमांझी ने किया आर्थिक सहयोग

ओरमांझी: प्रखण्ड के  अंतर्गत ओरमांझी पंचायत के ओरमांझी गांव के रहने वाले पच्चु ठाकुर के प्रपोत्र लालू ठाकुर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। उसकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। जिसके कारण वह अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है। कि कोई आगे आकर कैंसर से पीड़ित मरीज का इलाज कर दे। जब इसकी सूचना युवा दस्तक ओरमांझी के अध्यक्ष आशीष साहू को मिली तो तुरंत ही लालू ठाकुर के घर जाकर लालू की स्थिति को देखते हुए तुरंत ही उसे कैंसर जैसा पीड़ित गंभीर बीमारी की इलाज के लिए आर्थिक मदद की। और युवा दस्तक के सदस्यों ने अध्यक्ष आशीष साहू के नेतृत्व में गांव में जाकर चंदा किया।ग्राम वासियों ने यथाशक्ति मदद की। एवं आगे भी सहायता के लिए भरोसा दिया। और गांव वालों ने  ईश्वर से जल्द से जल्द इनकी बीमारी को दूर करने की कामना की। वहीं कैंसर से पीड़ित लालू ठाकुर को आर्थिक मदद मिलने से उसके दिल में एक आशा की किरण जगी। और उन्होंने कहा कि आज भी लोगों में इंसानियत है। अब मैं भी जिंदा रह सकता हूं। इसके लिए उन्होंने युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष साहू का आभार जताया। मौके पर युवा दस्तक के अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता आशीष साहू ने कहा कि हमारे गांव ओरमांझी ने आज एक बार फिर सामाजिक सरोकार और एकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि एक वृद्ध महिला जिनको खुद खाने के लिए नहीं है। उन्होंने भी कैंसर पीड़ित के लिए 500 रुपए मदद की। इसके लिए युवा दस्तक ने कंबल देकर सम्मानित किया। हमारे युवा दस्तक के साथियों का समर्पण सदैव क्षेत्र के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रभु से आकांक्षा है। कि जल्द से जल्द इनकी व्याधि को दूर करें। मौके पर मुख्य रूप से राजा तिवारी, उप मुखिया संतोष गुप्ता,अमित कुशवाहा, सिद्धार्थ, राज साहू,विजय महतो, घांशू महतो,नवीन महतो,विक्रम कुमार, अभय कुमार, साहिल कुमार, नितिन कुमार, अमन साहू, लखन कुमार, ऋषि ठाकुर,नीरज पांडे, उमेश कुमार युवा दस्तक के सदस्यगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

This post has already been read 1537 times!

Sharing this

Related posts