कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना के सबसे बड़े सूत्रधार हैं राहुल गांधी: अमर बाउरी

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सूचना भवन कांके के पास जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कहा कि वास्तव में कांग्रेस की यह यात्रा न्याय यात्रा नहीं, बल्कि अन्याय यात्रा है। राहुल गांधी ने जब पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा की थी तो उसका लगभग 90 प्रतिशत का लाभ भाजपा को हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना के सबसे बड़े सूत्रधार राहुल गांधी ही हैं। असल में कांग्रेस की न्याय यात्रा अपने अन्याय को छिपाने के लिए है। यदि कांग्रेस चाहती तो वर्षों पहले झारखंड राज्य अलग हो गया होता लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया। कांग्रेस अपने अन्याय, करतूतों को छिपाने के लिए ही यह न्याय यात्रा कर रही है।

This post has already been read 1500 times!

Sharing this

Related posts