ओरमांझी साप्ताहिक बाजार से महिला हुई लापता : ओरमांझी थाना में दर्ज हुआ सनहा

ओरमांझी: थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु पंचायत कुरूम गांव निवासी मदन प्रसाद महतो की पत्नी शोभा देवी उम्र लगभग 30 वर्ष जिसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वे ओरमांझी साप्ताहिक बाजार से लापता हो गई है। ज्ञात हो कि शोभा देवी शुक्रवार को अपने घर से ओरमांझी साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने आई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। महिला गोरी एवं हरा रंग की साड़ी पहनी हुई है। लगभग 4″ फीट लंबी है। इस संबंध में मदन प्रसाद महतो ने शनिवार को शाम में ओरमांझी थाना में आवेदन देकर सना दर्ज कराई। मदन प्रसाद महतो ने लोगों से गुहार लगाई हैं। कि जिस किसी को अगर कहीं दिख जाए तो कृपया 8084378171 नंबर पर फोन कर दें।

This post has already been read 3809 times!

Sharing this

Related posts