ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज का खुला दफ्तर।

Ranchi: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारीक अदीब द्वारा प्रदेश कार्यालय का रविवार को कांटाटोली के कोकर स्थित उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी शफकत अली, प्रदेश अध्यक्ष डॉ कलीम अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारीक अदीब ने उद्घाटन उपरांत कहा के पिछडा एवं पसमांदा समाज को बेदार करना है हिस्सेदारी के प्रति जगाना है शिक्षा की भारी कमी है उसे दूर करना है। झारखंड एक पसमांदा बहुल रियासत है यहां बहुत गरीबी है, उसे शिक्षा की रोशनी से दूर किया जा सकता है। प्रदेश कार्यालय लखनऊ के बाद झारखंड में दूसरा उद्घाटन किया गया है। पसमांदा समाज को उनके अधिकार के प्रति जगाने के मकसद से ही इस कार्यालय को झारखंड के राजधानी रांची में खोला गया। झारखंड के 14 लोकसभा में इंडिया एलाइंस और एनडीए द्वारा प्रत्याशी नहीं दिए जाने पर पत्रकारों के सवाल करने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक बहुत सारे प्रधानमंत्री बने पर कभी पसमांदा समाज का किसी प्रधानमंत्री ने नाम नहीं लिया वर्तमान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने पसमांदा समाज का नाम तो लिया उन्होंने महसूस किया कि पसमांदा समाज के साथ 65 -70 वर्षों में वह विकास नहीं हो पाया जो होना चाहिए था। देश में जिस समुदाय का जितना आबादी उसको इतना ही हिस्सेदारी मिलनी चाहिए थी लेकिन पसमांदा समाज के हिस्सा को अशराफ वर्ग द्वारा हड़प लिया गया। पसमांदा समाज के साथ बहुत भेदभाव किया गया, हम सरकार से लड़ना नहीं चाहते हैं हम अपना हक मांगते हैं हमें हमारा हक मिले इसके लिए हम आवाज उठाएंगे। उक्त मौके पर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने अपनी- अपनी राय रखी और शिक्षा के प्रति अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का समापन मौलाना रकीब अंसारी की दुआओं पर समापन किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री इसराइल अंसारी, उपाध्यक्ष तैयब उल कादरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना रकीब अंसारी, मीडिया प्रभारी परवेज अंसारी, प्रदेश सचिव राजाउल हक अंसारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर सह जिला अध्यक्ष एडवोकेट यासीन अंसारी, असलम अंसारी गिरिडीह जिला अध्यक्ष, अफजल हुसैन सचिव झारखंड प्रदेश, मोहम्मद नसीम अंसारी जिला अध्यक्ष सरायकेला, इरफान अंसारी जिला अध्यक्ष गिरिडीह, मशरिक जहां कोषाध्यक्ष झारखंड प्रदेश, मोहम्मद शारिक अंसारी सचिव झारखंड प्रदेश, मोहम्मद एहसान अंसारी सचिव झारखंड प्रदेश आदि कई अन्य मौजूद थे।

This post has already been read 993 times!

Sharing this

Related posts