रांची। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक बुधवार को राजभवन के पास पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटवाया। झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ और राष्ट्रीय युवा शक्ति को लोकसभा चुनाव-2024 के आचार संहिता के तहत तत्काल धरना-प्रदर्शन हटाने को कहा। इसपर उन्होंने तत्काल धरना हटा लिया। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
एसडीओ ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर और पंपलेट्स चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सड़कों पर बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वार लगाना प्रतिबंधित है। इसपर वहां मौजूद लोगों ने धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने या 60 दिनों तक (जो भी पहले हो) धारा 144 लागू रहेगी। शादी, बारात पार्टी, शवयात्रा, हाट बाजार, मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे लोगों, विद्यालय या महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारी और पुलिस बल पर यह लागू नहीं होगी।
This post has already been read 1462 times!