मुंबई। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने पहले वीकंड में लगभग 11 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के पहले दिन फिल्म का कारोबार 3.30 करोड़ रहा, जो उम्मीदों से बहुत कम आंका गया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार हुआ और आंकड़ा 4.35 करोड़ तक पंहुचा, लेकिन कल, यानी रविवार को फिल्म की कमाई 4 करोड़ तक सिमट गई। पहले तीन दिनों के इन आंकड़ों के बाद फिल्मी कारोबार के जानकारों ने फिल्म को असफल करार देते हुए अनुमान लगाया है कि पहले सप्ताह में फिल्म 15 करोड़ तक पंहुच सकती है। फिल्म का बजट 75 करोड़ का बताया गया है। समलैंगिकता के रिश्ते पर बनी इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर, उनकी बेटी सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव ने काम किया है। विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा ने फिल्म का निर्देशन किया है, जिनकी बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म है।
This post has already been read 7854 times!