उप मुखिया ने मृतक परिवार को किया आर्थिक सहयोग

ओरमांझी: सोमवार को ग्राम पंचायत जयडीहा के बरतुआ गांव के महेश गंझु का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनका घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी को देखते हुए पंचायत के उप मुखिया नीलाम्बर खरवार के सौजन्य से श्राद्ध कर्म के लिए उनके पुत्र जलेश गंझु, पुत्री पूजा कुमारी, और प्यारी कुमारी को आर्थिक सहयोग व सूखा राशन देकर सहयोग किया।
मौके पर पंचायत के उप मुखिया नीलांबर खरवार ने कहा कि गरीबों का सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है। और मृतक आश्रितों की ढांढस बंधाया की हर समय मदद करने के लिए तैयार हैं। पूरे पंचायत के लोगों को जो आशा उम्मीद है उसपर खरा उतरने की काम कर रहे हैं।
सहयोग करने में मुख्य रूप से अशोक महतो, परमेश्वर गंझु विनोद कुमार महतो, स्टील गंझु, सिकेंद्र गंझु प्रवेश भोगता, शम्भूलाल गंझु इत्यादि लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 2721 times!

Sharing this

Related posts