रांची : कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो (84 वर्ष ) का निधन बुधवार को हो गया। तेलेस्फोर पी. टोप्पो काफी समय से बीमार थे. बुधवार को सुबह 3:45 बजे कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में तेलेस्फोर पी. टोप्पो ने अंतिम सांस ली। यह जानकारी आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो एसजे और रांची आर्चडीओसीज़ ने दी। छोटानागपुर के चर्च के विकास में उनके अपार योगदान के लिए रांची महाधर्मप्रांत, धार्मिक और मंडली हमेशा उनका आभारी रहेगा। एमेरिटस कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो के अंतिम दिनों में उनकी देखभाल करने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। वहीं तेलेस्फोर पी. टोप्पो का अंतिम संस्कार 07 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सेंट मैरी कैथेड्रल रांची में किया जाएगा।
This post has already been read 5165 times!