आई.आई.टी. भुवनेश्वर में कृतिमान स्थापित किया सरला बिरला विश्वविद्यालय ने

रांची 7 नवंबर 2023: l आई.आई.टी. भुवनेश्वर में आयोजित खेल प्रतियोगिता “अश्वमेध” में सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की टीम वालीबॉल स्पर्द्धा में विजेता रही l प्रतियोगिता के सभी मैचों में बिना कोई सेट हारे बिना सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की टीम वालीबॉल विजेता बनी।
मालूम हो की “अश्वमेध” खेल प्रतियोगिता का आयोजन आई.आई.टी. भुवनेश्वर द्वारा किया जाता है। जिसमें देश भर के आई. आई. टी., एन. आई. टी., सरकारी व निजी तकनीकी कॉलेज भाग लेते हैं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की टीम वालीबॉल ने सी. वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर को फाइनल मुकाबले में हराया। विदित हो कि इसके पूर्व भी सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची की वॉलीबॉल टीम ने आई. आई. टी. खड़गपुर मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
टीम की सफलता पर कुलपति, डॉ. गोपाल पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि हमारे खिलाड़ियों ने कई आई. आई. टी. की टीमों को हराकर साबित कर दिया है कि सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के खिलाड़ी किसी से कम नहीं है।
जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने कहा है कि सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी हमारे बच्चे आगे बढ़े इसका ख्याल रखा जाएगा। बच्चों का सर्वांगीण विकास हो यह विश्वविद्यालय का प्रयास है।
सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची की वॉलीबॉल टीम की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. विजय कुमार सिंह ने सभी टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं आगे भी टीम के प्रदर्शन को बढ़ाने की सलाह दी।
विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी सुभाष सहदेव व राहुल रंजन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं जीत की बधाई दी।

This post has already been read 1825 times!

Sharing this

Related posts