अशफाक आलम के नेतृत्व में ध्रुवा चौक पर राहुल गांधी का किया भव्य स्वागत

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ध्रुवा चौक पर कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण महासचिव अशफाक आलम के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे और नगाड़े के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। मौके पर अशफाक आलम ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है।और आने वाला 2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। देश में नफरत की राजनीति खत्म होगी मोहब्बत की राजनीति की शुरुआत होगी। हजारों लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े थे। और लगातार राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। राहुल गांधी को ईरबा से निकलने के बाद शहीद मैदान धुर्वा में सभा को संबोधन करना था। इसलिए वह बिना रुक हुए ध्रुवा मैदान पहुंचे।

This post has already been read 3937 times!

Sharing this

Related posts