अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शेषनाथ राय का निधन

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,रामा देवी बाजला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के अध्यक्ष ,सेवानिवृत प्राध्यापक प्रोफेसर शेषनाथ राय का निधन ईलाज के क्रम में वाराणसी में हो गया। वे काफ़ी समय से कैंसर से पीड़ित थे।
उनके असामयिक निधन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चीर शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की है एवम परिजनों को इस असहनीय कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
इस दुःख की घड़ी में विद्यार्थी परिषद के डॉ श्रवण कुमार सिंह, डॉ पंकज कुमार, एडवर्ड सोरेन, डॉ आशा लकड़ा, प्रो अंजनी श्रीवास्तव, अविनेश सिंह, राजेंद्र तिवारी, अमरकांत झा, महेंद्र सिंह, प्रो एस एन सिंह आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।दुःख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

This post has already been read 3521 times!

Sharing this

Related posts