अंजुमन इस्लामिया के गणित और फिजिक्स ओलंपियाड के विजेताओं को सम्मानित किया गया

बेटा हो या बेटी सबको पढ़ना है:  राम टहल चौधरी

रांची: मौलाना आजाद हॉल अंजुमन प्लाजा  रांची में अंजुमन इस्लामिया रांची के मौलाना आजाद लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर द्वारा एजुकेशन अवार्ड का कार्यक्रम आयोजन किया गया है ,जिसमें मैथ्स और फिजिक्स ओलंपियाड में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।  *कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुई*। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री, रामटहल चौधरी पूर्व सांसद रांची, अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी मुख्तार अहमद  अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान मौजूद  थे। कार्यक्रम में पिछले दिनों अंजुमन इस्लामिया मैथमेटिक्स और फिजिक्स ओलंपियाड में क्लास सिक्स  के पहले तीन विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। मैथ्स ओलिंपियाड में क्लास छह के जैनब अंसारी प्रथम, सकफिया कनितीन कैंटीन सेकंड, मोहम्मद अरमान आलम थर्ड, वर्ग 7 के नोमान अहमद प्रथम, जूबेरिया तनवीर  सेकेंड, रजिया परवीन थर्ड स्थान पर रहे, वर्ग 8 में इकरा फातिमा प्रथम स्थान,  मुनकद रजा सेकेंड , फतीमा नाज थर्ड, क्लास नाइन की दानिश अफरोज  प्रथम, सेकेंड  मोहम्मद रहीद, थर्ड तहरीमा फातिमा रही। वही अंजुमन इस्लामिया फिजिक्स ओलंपियाड में वर्ग 6 के अहिल अजहर प्रथम ,अबू अनस सेकंड, जैरा अख्तर थर्ड , वर्ग 7 के असद आदिल प्रथम , आयशा तहरीन सेकंड ,जुबेरिया तनवीर थर्ड ,वर्ग 8  इकरा फातिमा प्रथम, अलशिफा अंजुम सेकंड , मसीरह फातिमा थर्ड , वर्ग नाइन  मोहम्मद राशिद प्रथम ,मोहम्मद हुजैफा सेकंड ,उजमा इरम थर्ड ,वर्ग 10 समायरा फातिमा प्रथम ,मोहम्मद साहिल अंसारी सेकंड, आफिया फातिमा  थर्ड स्थान पर रही। इन सभी लोगों को सभी अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए *रामटहल चौधरी ने कहा कि बेटा हो या बेटी सबको पढ़ना चाहिए*।  शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है ।हर अभिवावक को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है ।अंजुमन इस्लामिया के द्वारा की जा रहे यह पहल सराहनीय है। इस मौके पर बोलते हुए *पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा* कि अंजुमन इस्लामिया शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है।यह स्लम और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का लगातार काम कर रहा है। *अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी मुख्तार  ने कहा* इसी क्रम में अंजुमन इस्लामिया के इतिहास में पहली बार गणित और फिजिक्स का ओलंपियाड आयोजित कर छुपे हुए प्रतिभाओं को उभारने का काम  रहा है  अंजुमन इस्लामिया के मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेन्टर के *अजुकाशन कन्वेनर मो लतीफ आलम* ने कहा रांची की टीम को बहुत बहुत बधाई  है। कार्यक्रम में मोहम्मद लतीफ आलम कन्वीनर, मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर अंजुमन इस्लामिया रांची , मेंबर नूर आलम , साजिद उमर शाजहद बबलू, अधिवक्ता सुल्तान , सरफराज, साहब पूर्व पार्षद असलम , पूर्व पार्षद सलाउदी ऊर्फ संजू,साहब  फातिमा गर्ल्स एंड बॉयज अकादमी के डायरेक्टर नसीम अनवर नदवी, डॉक्टर इक़बाल हुसैन, कांके अंजुमन के सदर रहमान साहब ,पुनदाग अंजुमन के सदर जाकिर अंसारी, बढ्मू अंजुमन के सदर तस्लीम अंसारी, रातु अंजुमन के अताउल्लाह अंसारी,  अरशद जिया अफजल हीना निशात उजमा कौशर इम्तियाज, अबू नसर, हाफी जावेद साहब समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

This post has already been read 1537 times!

Sharing this

Related posts