रामगढ में विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन द्वारा, नये पदभार ग्रहण किये रामगढ के नये एस, डी, ओ ‌को सम्मानित किये।

आज दिनांक 08/11/2023 दिन बुधवार को अपराह्न 12,30 बजे विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में दस लोगो का एक प्रतिनिधि मंडल विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन, के पदाधिकारीगण रामगढ में नये पदभार ग्रहण किये एस, डी, ओ, माननीय शीलवंत कुमार भट्ट ‌को उनके कार्यालय में भेंट कर आचार्यो के द्वारा मंत्रोच्चारण के पश्चात पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं एस डी ओ श्री शीलवंत कुमार भट्ट की स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना किया की गई, साथ ही संबैधानिक ढांचागत परम्परा के अनुरुप रामगढ जिला में ‌अमन चैन के लिए सहानुभूति पूर्ण ढंग से सहयोग का आदान-प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीपकुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक, सांसद प्रतिनिधि इला रानी पाठक , विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार मिश्रा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा , विश्व ब्राह्मण संघ के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता कृष्ण मणि नाथ मिश्रा, सरोज गिरी, मनोज मिश्रा, अनुज तिवारी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, मुना बैलथरिया, महेन्द्र दूबे इत्यादी लोग उपस्थित थे ।

This post has already been read 4262 times!

Sharing this

Related posts