रांची में व्यक्ति ने कुत्ते को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मार दी। गोली मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और गोली मारने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टाटीसिलवे इलाके में सड़क पर रहने वाला एक कुत्ता पागल हो गया था और हाल ही के दिनों में उसने कई लोगों को काट लिया था। कुत्ते की ओर से लगातार लोगों के काटने से परेशान एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। जिस समय व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मारी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो बनाने के बाद उसे पुलिस तक पहुंचा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक कुत्ते को गोली मारने की सूचना मिली है। उससे संबंधित वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है। इसके आधार पर थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

This post has already been read 96 times!

Sharing this

Related posts