रांची एयरपोर्ट से मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप का 46 लोगों का  जत्था उमराह के लिए रवाना

शैखुल हदीस मुफ्ती नज़रे तौहीद की दुआ पर उमरा के लिए रवाना 

रांची: मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह  पिछले 13 साल से उमराह करा रही है। आज  46 जायरीन उमराह के लिए रांची से जद्दा फ्लाइट से रवाना हुए। मौके पर बोलते हुए मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि 46 लोगों का जत्था रांची से जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी  जायरीन चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा के हैं। मक्का में 600 मीटर की दूरी पर और मदीना में 700 मीटर की दूरी पर ठहराया जाएगा। और सभी जायरीन को मक्का और मदीना की सभी जगह की जियारत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन को बस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।भारतीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप का रांची की जिम्मेदारी आदिल रशीद पत्रकार को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर बोलते हुए मौलाना मोहम्मद जौहर मजाहिरी ने कहा कि 6 जनवरी को रांची से फ्लाइट के द्वारा 90  जायरीन का जत्था जाएगा। इस जत्थे में झारखंड के बड़े-बड़े उलेमा उमराह पर जा रहे हैं। 65 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 72 हजार में रांची टू रांची है। आज के जत्थे को फखरे झारखंड शैखुल हदीस हजरत मुफ्ती नज़रे तौहीद चतरा की दुआ के बाद रवाना हुआ। इस मौके पर फातिमा गर्ल्स अकेडमी इटकी के निदेशक मौलाना नसीम अनवर नदवी, फातिमा गर्ल्स अकेडमी के प्रिंसिपल तबस्सुम फातिमा, जामिया राशिदुल उलूम चतरा के शैखूल हदीस मुफ्ती शोएब कासमी, आदि उपस्थित थे।

This post has already been read 1858 times!

Sharing this

Related posts