मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीब बच्चों के बीच मनाया अंतरराष्ट्रीय बेटिया दिवस

भारतीय संस्कृति एवं उसके मूल्यों को बचाए रखने में बेटियों की बड़ी भूमिका है: वंदना उपाध्याय


 रांची:अंतराष्ट्रीय बिटिया दिवस पर मां केयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कांके स्थित हथिया गोंदा बस्ती के बच्चियों के बीच बिटिया दिवस मनाया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बच्चियों के बीच खुशियां बाटने का प्रयास किया गया। ट्रस्ट ने बच्चियों की शिक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई।बच्चियों को सम्मानित कर  उन्हे बिटिया दिवस की शुभकामनाएं दी गई। एवं उनके बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर ट्रस्ट के सचिव सह समाजसेविका वंदना उपाध्याय ने कहा कि  बेटियां भारतीय संस्कृति की राजदूत हैं। भारतीय संस्कृति एवं उसके मूल्यों को बचाए रखने में बेटियों की बड़ी भूमिका है।इस कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह,,अभिषेक कुमार,प्रियंका शर्मा,,सावित्री देवी, वंदना  उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

This post has already been read 539 times!

Sharing this

Related posts