प्रदेश राजद ने मनाई पूर्व पीएम वीपी सिंह की जयंति

रांची। प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि वीपी सिंह ने अपने शासनकाल में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू करने का साहसिक निर्णय लिया था।
यादव ने कहा कि देश में बढ़ते राजनीतिक तानाशाही और आपराधिक भ्रष्टाचार के खिलाफ 25 जून 1975 को देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इमरजेंसी घोषित की थी। इस कारण इसे देश के लोकतांत्रिक ढांचा को कलंकित करने वाला माना जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की तिसारा कार्यकाल भी हमें वर्ष 1975 से खतरनाक स्थिति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश भर में लूट-खसोट, अत्याचार, भ्रष्टाचार और प्रचंड बेरोजगारी की स्थिति है।
देश के किसान और मजदूर भुखमरी के कागर पर हैं। वहीं भाजपा इसे अमृतलाल के तौर पर मना रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा के लोग देश की सबसे बड़ी अदालत और न्यायाधीशों पर उंगली उठा रहे हैं। मीडिया हो या सामाजिक संगठन या विपक्षी राजनीतिक दल सभी की अभिव्यक्ति की आजादी को छीना जा रहा है। बाबा साहब अम्बेडकर के बनाए गए संविधान को खत्म करने की निरंतर कोशिश की जा रही है
इस अवसर पर पार्टी नेता रामकुमार यादव, शब्बर फातमी, शाहबाज अंसारी, शुभम् ठाकुर, कमलेश यादव, शालिग्राम पाण्डेय, विभाकर कुमार, फुलमनी देवी, राजकिशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

This post has already been read 220 times!

Sharing this

Related posts