पेरू में लैंड स्लाइड से गिरी होटल की दीवार, 15 की मौत

पेरू। पेरू के दक्षिण पूर्व में अनंदियन के एक सितारा अलहम्बरा होटल में रविवार को लैंड स्लाइड के कारण दीवार ढहने से 15 लोग मारे गाए, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना उस समय हुई, जब मूसलाधार बारिश हो रही थी और लोग शादी के जश्न में नाच-गा रहे थे। इस दुर्घटना के समय होटल के शादी समारोह स्थल पर करीब सौ लोग थे। बताया जाता है कि अलहम्बरा होटल एक पहाड़ी की ढलाव पर बना हुआ था। मूसलाधार बारिश से लैंड स्लाइड के कारण मलबे और बड़े-बड़े ढेलों का इतना अधिक दबाव था कि दीवार एक साथ भरभरा कर नीचे आ गिरी। घायलों को मलबे के ढेर से निकाला गया है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक है। दीवार के साथ करीब 50 लोग थे। अबेंसी के मेयर गुइडो चहुआल्ल्या ने मीडिया को बताया कि राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।

This post has already been read 6978 times!

Sharing this

Related posts