ओरमांझी: पूर्व सांसद राम टहल चौधरी का जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में एक जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजित झारखंड नागरिक विकास परिषद की उपाध्यक्ष रणधीर चौधरी की अध्यक्षता मे एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। उनको सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जन्म दिन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने का फैसला किया गया। बैठक का संचालन शैलेन्द्र मिश्र ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डाॅ.पारस नाथ महतो, डाॅ रूद्रनारायण महतो,जय गोविंद साहु,राजीव रंजन सिन्हा,महेंद्र महतो,हर्ष राज,महेश्वर मेहता,सत्यम राज कुशवाहा,सुनिल नायक,जलेश महतो, अनिल महतो, संजय महतो, नवीन महतो, उलाश महतो,जोगेश्वर महतो, रणजीत कुमार सिंह सहित परिषद के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
This post has already been read 4055 times!