लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव पद पर युद्धवीर सिंह एक बार फिर चुने गये हैं। बुधवार की शाम को कानपुर के कमला क्लब में हुई वार्षिक बैठक (एजीएम) में निर्विरोध रूप से युद्धवीर के अलावा नए उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए। सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि यदुपति सिंहानिया अध्यक्ष, प्रदीप कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, मोहम्मद फहीम को संयुक्त सचिव और अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। शीर्ष समिति में मनोज पुंडीर, अहमद अली खान तालिब, असद अहमद, अभिषेक शुक्ला, पूरन चंद डावर, अजीज खान, संजय कपूर, राकेश मिश्रा, चौधरी अहमद जावेद, कमल चावला और श्याम बाबू होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्यों समेत 18 सदस्यों वाली शीर्ष समिति में उत्तर प्रदेश के दो पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।
This post has already been read 6959 times!