भाजपा सींचने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने किया काम : सीपी सिंह

रांची । राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा को सींचने का काम पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने किया है। आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है कि नरेंद्र मोदी जैसी करिश्माई शख्सियत ने पुनः प्रधानमंत्री पद संभाला। सिंह यहांं शनिवार को भाजपा हिंदपीढ़ी मंडल के तत्वावधान में आयोजित बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में और पूरे देश में भाजपा सांसदों के पक्ष में प्रचार करने में सबसे अहम योगदान ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ नामक संस्था का भी है। 

इस मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि उन हजारों, लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता और जनता के हितों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब कार्यकर्ता झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। अबकी बार 65 पार के लक्ष्य के लिए अभी से लग जाएं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अबकी बार 65 पार के लक्ष्य को पूरा करे और पुनः एक बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। मिशन मोदी के राष्ट्रीय मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि मिशन मोदी का लक्ष्य था की नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने। मिशन के कार्यकर्ताओं ने काफी जोश, ऊर्जा व उत्साह के साथ कार्य किया। खुराना ने बताया कि मिशन मोदी विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है। समारोह में हिंदपीढ़ी मंडल अध्यक्ष जीतन यादव, नीलेश सिंह, सुशील दुबे, सुरेंद्र सिंह, सीता देवी आदि उपस्थित थे।

This post has already been read 7822 times!

Sharing this

Related posts