हेमंत सोरेन को उपलब्धि बताने से किसने रोका : भाजपा

रांची । भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को अपनी उपलब्धियों को बताने के लिए कुछ नहीं है, अगर है तो उसे बताना चाहिए।

प्रकाश ने  गुरुवार को कहा कि भाजपा को सोशल मीडिया पर उपलब्धियां गिनाने पर झामुमो को अपनी नसीहत नहीं देनी चाहिए। क्योंकि भाजपा सरकार ने पांच सालों में जितने काम किये हैं, उसे राज्य की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो को उपलब्धियां गिनाने से किसने रोका है। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर उपलब्धि गिनाये जाने को लेकर झामुमो की आपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने बीते पांच सालों में झारखंड के लोगों को रोजगार से जोड़ा। 

35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने का काम किया है। राज्य के 30 लाख घरों तक बिजली पहुंची। इसके अलावा झारखंड में मुख्यमंत्री जनसंवाद की परंपरा शुरू की गई, जिसमे गांव का एक गरीब व्यक्ति भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को रख सकता है। 

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आप भी अपनी उपलब्धि बताएं। विगत 14 वर्षों के कार्यकाल में आपकी क्या उपलब्धि रही है, उसे जनता देख चुकी है। उन्होंने कहा कि हेमंत को शायद ये नहीं पता कि अपनी बातों को बताने का सोशल मीडिया भी एक सशक्त माध्यम है।

This post has already been read 6141 times!

Sharing this

Related posts