रांची | राजधानी रांची में दो दिनों से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रह-रहकर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। शहर के अधिकमत और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि आज राज्य में कोडरमा, चतरा, गढ़वा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसे भी देखे …..
डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन || Petrol Price Hike || Congress || BJP
“जाम छलकाते” पीसीआर 10 के पुलिसकर्मी
झारखण्ड में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है। इसके कारण लगभग हर जिले में बारिश देखने को मिल रहा है। साथ ही, गंगा के मैदानी भाग और पश्चिमी बंगाल और बंगलादेश के सीमा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है। एक जून से लेकर 15 जून तक राज्य में सामान्य रूप से 71.4 मिमी बारिश होने की संभावना रहती है। जबकि इस वर्ष सामान्य से 81मिमी ज्यादा 129 मिमी बारिश रिकार्ड किया है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 227 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में 101 मिमी रिकार्ड किया गया।
This post has already been read 7365 times!