रांची । झारखंड में जल संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है।।आराकेरम गांव के लोगों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश किया। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को कहीं।
प्रधानमंत्री ने ओरमांझी के आराकेरम गांववालों को बधाई दी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए झारखंड के रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित आराकेरम गांव का उदाहरण पूरे देश के सामने रखते हुए गांववालों को बधाई दी है।
जल संरक्षण जनांदोलन का रूप ले रहा : मुख्यमंत्री ने आराकेरम गांववासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में जल संरक्षण एक जनांदोलन का रूप ले रहा है। रांची के आराकेरम गांव के लोगों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है।
प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दिया : मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड के प्रयासों को राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है।
नशामुक्त घोषित किये जाने बधाई दी थी : ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल इसी गांव में नशामुक्त घोषित किये जाने पर गांव में चौपाल लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्हें प्रेरित किया था।
This post has already been read 7125 times!