रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य सरकार से पानी और बिजली की स्थिति में सुधार करने की मांग की है। सुधार न होने पर राजद पूरे राज्य में इस समस्या को लेकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनोज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी रांची में पानी व बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मनोज नेे कहा कि लोगोंं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। इतनी भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से अवाम त्रस्त है लेकिन अधिकारियों की इसकी परवाह नहींं है। डॉ. कुमार ने कहा कि राज्य की जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर बेहाल है, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ घोषणा करने में मशगूल हैंं। कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा करते फिर रहे हैंं कि सभी ग्राम वासियों को घर-घर सरकार पानी पहुंंचाने का काम करेगी। रांंची शहर में पानी नहींं मिलने के कारण कई मोहल्ले के लोग पलायन करने को मजबूर हैंं। सरकार समय से पहले पानी की समुचित व्यवस्था करती तो शायद आज जनता इतनी परेशान नही होती। जब रांंची शहर का हाल ऐसा है तो अन्य शहरों की क्या स्थिति होगी, भगवान ही मालिक है। लोकतंत्र में जनता मालिक है, जो सब जानती है। उन्होंंने कहा कि सरकार ने बिजली पानी की समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया तो राजद राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
This post has already been read 8278 times!