सरयू का बयान, सरकार में बही भ्रष्टाचार की गंगोत्री का पोल खोलने के लिए काफी : झाविमो

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने कहा है कि भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे सरयू राय का यह बयान कि राज्य में कोई दूसरा मुख्यमंत्री मधु कोड़ा न बने, रघुवर सरकार में बही भ्रष्टाचार की गंगोत्री का पोल खोलने के लिए काफी है।

झाविमो प्रवक्ता सुनीता सिंह ने सोमवार को कहा कि यह बयान सरकार के उस दावे पर भी करारा तमाचा है, जिसमें सरकार अपने दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं होने का झूठा दावा कर खुद अपनी पीठ थपथपाती रही है।

सुनीता सिंह ने कहा कि सरयू राय केवल बयान देकर अपना दामन नहीं छुड़ा सकते हैं। अगर वास्तव में वे जनता के हितैषी हैं तो राज्य हित में सरयू राय को तमाम भ्रष्टाचार को अक्षरशः सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो स्पष्ट है कि वे अपनी सहूलियत और राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ने पाँच वर्षो में सिर्फ जनता को लूटने व ठगने का काम किया है। झारखंड की जनता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनाती है तो झाविमो इस लूट और ठग के खिलाफ राज्य को शिक्षित, स्वस्थ, स्वच्छ, सिंचिंत व स्वावलम्बी प्रदेश का निर्माण करेगी। 

This post has already been read 6690 times!

Sharing this

Related posts