वॉलीबॉल : भारतीय अंडर-23 टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

नई दिल्ली । भारत ने  म्यांमार में चल रहे तीसरे एशियन पुरूष अंडर-23 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 (25-18, 25-14, 25-12) से शिकस्त दी। भारतीय टीम अपने तीसरे मुकाबले में कल थाईलैंड का सामना करेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चीन को शिकस्त दी थी। भारत ने चीन को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 (22-25, 29-27, 25-17, 25-27, 15-11)  से शिकस्त दी थी।

बता दें कि भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में जापान, कजाखस्तान,सउदी अरब,वियतनाम, चाइनीज ताइपे, पाकिस्तान, कतर, बहरीन,थाईलैंड,न्यूजीलैंड,म्यांमार,श्रीलंका,हांगकांग,ऑस्ट्रेलिया और चीन  हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी देशों को चार वर्गों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप डी में थाईलैंड,चीन औऱ न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है।

ग्रुप ए में म्यांमार,श्रीलंका,हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप बी में जापान, कजाखस्तान,सउदी अरब और वियतनाम की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप सी में चाइनीज ताइपे, पाकिस्तान, कतर और बहरीन की टीमें शामिल हैं।

This post has already been read 9061 times!

Sharing this

Related posts