पवन एग्नेस हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार

गुमला : बसिया पुलिस ने चर्चित पवन एग्नेस कुजूर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों जोसेफ मिंज (18) और विनोद राम (22) को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बसिया के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने शनिवार को  मीडिया को दी। 

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल की रात ममरला चर्च के समीप पवन एग्नेस कुजूर (16) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई थी। 14 अप्रैल को कांड दर्ज होने के बाद मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर घटना के प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता पूर्वक छानबीन कर 24 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल  ममरला महुआ टोली निवासी जोसेफ मिंज  (18) एवं चिंतामन कुरा निवासी (22)  विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि शादी समारोह में हम दोनों भी उपस्थित थे। नाच-गान के दौरान मृतक पवन एग्नेस कुजूर ने हम दोनों को गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की किया था। इसके कारण हम दोनों ने रात में ही उसे बहला फुसला कर खेत की ओर ले गए और पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।  शव को छिपाने की नीयत से खेत में मेड़ के किनारे छोड़ दिया था। गिरफ्तार बिनोद राम के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत बसिया थाने में एक मामला दर्ज है।

This post has already been read 5382 times!

Sharing this

Related posts