टीवी एक्टर मारपीट के मामले में गिरफ्तार

मुम्बई । टीवी कलाकार अभिमन्यु चौधरी को मुंबई पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु चौधरी और उनके दोस्त अभिनव ने एक सैलून में वहां काम करने वालों के साथ मारपीट की। ये मामला अंधेरी इलाके का बताया गया है। मामले के अनुसार, अभिमन्यु चौधरी की एक महिला मित्र ने आरोप लगाया था कि सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ने उसको गलत तरीके से छूआ।

इसे लेकर ही पहले उस महिला।और सैलून कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। महिला ने ये जानकारी अभिमन्यु को दी, तो वे अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंच गए और सैलून में मारपीट हो गई। सैलून कर्मचारियों का आरोप है कि अभिमन्यु चाकू लेकर आए थे और आरोपी कर्मचारी पर उन्होंने चाकू से हमला किया।

सैलून कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और अभिमन्यु चौधरी के साथ उनके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि अभिमन्यु चौधरी की महिला मित्र की ओर से सैलून कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 324 और 326 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु चौधरी को टीवी शो मनमोहिनी में विलेन के रोल में देखा गया था। इन दिनों वे बालाजी के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में काम कर रहे हैं।

This post has already been read 11920 times!

Sharing this

Related posts