राँची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति में झाविमो के केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी पेशे से शिक्षक,पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के रांची महानगर महासचिव,श्री लाल सूरज नाथ शाहदेव अपने समर्थकों के संग आजसू के नीति, सिद्धान्त और श्री सुदेश महतो जी पर आस्था ब्यक्त करते हुए आजसू पार्टी का दामन थामा। श्री शाहदेव समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड में एक युवा नेतृत्व की जरूरत है जो झारखंड को एक अच्छी दिशा में ले जा सके और इसके लिए आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी से बेहतर कोई नही है। सुदेश महतो जी की सोच है कि झारखंड के अंतिम पायदान पर बैठ अंतिम ब्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे तभी जाकर अलग झारखंड राज्य बनने का सपना सही अर्थों में साकार होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग सिर्फ अलग राज्य की मांग नही थी बल्कि विकास,झारखंडियों की मान सम्मान,वीकास में हिस्सेदारी और अधिकार की मांग थी। लेकिन अगर हम इन 19 सालों के इतिहास को देखे तो मुझे लगता है कि अभी भी हमारा बेहतर और विकसित झारखंड राज्य का सपना अधूरा है। झारखंड अभी भी राह देख रही है कोई ऐसा नेता आगे आये जो झारखंड को झारखंडियों के लिए बनाए और इसे विकास की राह पर आगे ले जाये।
श्री शाहदेव जी ने कहा कि सुदेश महतो झारखंड अलग राज्य की आंदोलन की उपज रहे है आज जो पहचान और मुकाम उन्होंने हासिल किया है वो अपनी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर प्राप्त किया है उन्हें राजनीति विरासत में नही मिली है जिस प्रकार अन्य नेता जो अपने आपको झारखंड के सबसे बड़े युवा नेता के रूप में प्रचारित करते है उन्हें राजनीति विरासत मिला है।
श्री शाहदेव जी के साथ पार्टी में शामिल होने वालों में राकेश कुमार,धीरज चौधरी, रिशु शुक्ला,निशांत मिश्रा,बिट्टू सिंहदेव,सुमित कुमार,हेमंत,चंदन कुमार,नीतीश सिंह,कुंदन सिंह,सहित दर्ज़नो लोग पार्टी में शामिल हुए।
आज के आजसू मिलन समारोह में देवशरण भगत,नजरुल हसन हासमी, हटिया विधानसभा के प्रभारी काशीनाथ साहू,वार्ड 54 के पार्षद से निरंजन जी,हसन,महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,सहित पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
This post has already been read 8189 times!