छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची में दिन-दहाड़े महिलाओं से चेन छिनतई की घटना थम नहीं रही है। बेखौफ बाइकर्स गिरोह अपराधी लगातार चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस इन घटानों के रोक थाम के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस क्रम में शुक्रवार को चुटिया पुलिस को शहर में महिलाओं से सोने की चेन  छिनतई और लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार सदस्यों में रिसभ कुमार उर्फ छोटू, गौरव कुमार सिंह उर्फ गोरे और रजनीश कुमार उर्फ अक्षय शामिल है। इनके पास से होंडा होरनेट काला रंग का (जेएच 01 सी वी 9025), काला रंग का हेलमेट और अलग अलग कलर के शर्ट, 05 मोबाइल फोन और 2700 रुपये नगद बरामद किया गया है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल द्वारा सोने की चेन छिनतई और लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को चुटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। तीनों होंडा होरनेट स्पीड बाइक का इस्तेमाल कर रांची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से महिलाओं से चेन छिनतई की घटना को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी और पहचान के लिए अलग अलग घटना स्थलों के आसपास एवं उनके आने जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज का सहायता लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रिसभ कुमार उर्फ छोटू आईटीआई का छात्र है। जबकि रजनीश उर्फ अक्षय आईटीआई पास कर चुका है। ऋषभ  और गौरव लूट और छिनतई मामले में जेल भी जा चुके हैं। तीनों ने राजधानी रांची के 11 से अधिक छिनतई और लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके द्वारा लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पंकज चौधरी, अजय कुमार, शशि भूषण राय, सुमित कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम खां सहित सशस्त्र बल शामिल रहे।

This post has already been read 8166 times!

Sharing this

Related posts