रांची । झारखंड टूरिज्म की ओर से तीन दिवसीय शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी का आयोजन हरमू स्थित होटल काव्स में किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी। झारखंड टूरिज्म के डीजीएम आलोक प्रसाद और एमडी अमित विश्वास ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
आलोक प्रसाद और अमित विश्वास ने बताया कि इस प्रदर्शनी में झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरला सहित अन्य राज्यों के एग्जीविशन लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों के पर्यटन के क्षेत्र के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड टूरिज्म की ओर से पिछले चार वर्षों से शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी लगाई जा रही है, इस बार पांचवां मौका है जब यह प्रदर्शनी लगेगी।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस प्रदर्शनी में सभी राज्य के टूरिम्स के प्रतिनिधि अपने अपने राज्यों के बारे में जानकारी देंगे कि कम से कम रुपये में आप उनके राज्यों में आकर घूम सकते हैं। साथ कई राज्यों में कई होटल, पर्यटन स्थल भी विकसित किये गये हैं, जिसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड काफी आगे बढ़ा है। इस तरह के प्रदर्शनी के आयोजन से अन्य राज्यों के लोगों को भी यहां के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
This post has already been read 7499 times!