मुख्यमंत्री का सचिव बनकर फोन करने वाला व्यक्ति निकला विक्षिप्त, रिनपास में भर्ती

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिव बनकर अलग-अलग जगह पर फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति को हावड़ा से गिरफ्तार किया गया। जांच में मालूम चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद शख्स को रांची के रिनपास अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित का नाम अभिजीत मंडल है। वह कोलकाता के हावड़ा का रहने वाला है।
बताया गया है कि अभिजीत मंडल अक्सर किसी न किसी बड़े राजनेता या फिर व्यक्ति को फोन कर उनसे बात करने की कोशिश करता है। इसी कोशिश में उसने झारखंड के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और मिजोरम के राज्यपाल से भी बात करने की कोशिश की थी।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मिजोरम के राज्यपाल कार्यालय से झारखंड सीएमओ में कॉल करके पूछा गया कि अभिजीत मंडल नामक व्यक्ति कौन है और किस पोस्ट पर है। फिर झारखंड सीएमओ के सुरक्षा प्रभारी को मामले की जानकारी दी गयी। इसके बाद तकनीकी शाखा की मदद से उसे हावड़ा से गिरफ्तार किया गया था। 

This post has already been read 5694 times!

Sharing this

Related posts