धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र के चुड़ाईनाला गांव के समीप पेड़ से लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगभग 70 वर्षीय मृतक वृृृद्ध की पहचान पाथरकुआंं पंचायत के नकुलाड़ी गांव निवासी बुधु मुर्मू के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह निरसा थाना क्षेत्र के चुड़ाईनाला गांव में पेड़ से लटकते शव की पहचान पाथरकुआंं पंचायत के नकुलाड़ी गांव निवासी मृतक के भतीजे विप्लव ने की। विप्लव मुर्मू ने बताया कि उसके चाचा गुरुवार देर रात अपने घर से गायब थे। बुधु ईसीएल के लक्खीमाता कोलियरी से सेवानिवृत हो चुुकेे थे। मृतक बुधु मुर्मू के चार पुत्र व एक लड़की है। घर में किसी के साथ कोई पारिवारिक झगड़ा नहीं था। परिवार के लोगोंं का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं है, किसी ने इनकी हत्या करके पेड़ पर गमछे से लटका दिया है। निरसा पुलिस भी अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि यह आत्महत्या है कि हत्या। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
This post has already been read 7046 times!